Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बाल भैरव एवं शंकर भैरव मंदिर में माघी खिचड़ी का आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 07-02- 2026 को दुर्गा महोत्सव समिति माल रोड चौघानपटा अल्मोड़ा द्वारा बाल भैरव एवं शंकर भैरव मंदिर में माघी खिचड़ी का भोग लगाया गया।

भंडारे का आयोजन

जिसमें प्रातः कालीन बेला पर माल रोड स्थित दोनों मंदिरों में भक्तगणों के द्वारा पूजा अर्चना की गई। इसके बाद माघी खिचड़ी का भोग प्रसाद भैरव बाबा को समर्पित किया गया। दोपहर 1:00 बजे से लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश चंद्र जोशी पार्क में माघ की खिचड़ी का भंडारा प्रारंभ हुआ। जो शाम 4:00 बजे तक चला। भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों भक्तगणों के द्वारा माघी खिचड़ी का प्रसाद प्राप्त किया गया।

आयोजक मंडली में यह सब लोग रहें उपस्थित

इस मौके पर भैरव गोस्वामी,पूरन नाथ गोस्वामी, मनोज नाथ गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, राहुल गोस्वामी, सोनी गोस्वामी, संतोष बिष्ट, हेम तिवारी,कैलाश वाणी,अनिल वर्मा, सूचित टम्टा, अभिषेक मेहरा,सूरज वाणी, आशीष भारती, जगदीश तिवारी,दीप चंद्र जोशी, गौरव आर्या, कमल मेहता,प्रकाश जोशी,राहुल कनवाल, प्रदीप मेहता, मोहित कुमार,राहुल कुमार, ललित अधिकारी,सोनू मेहता, इंदर गोस्वामी,हिमांशु चौहान, संजय पांडे, भगवान भोजक, पारस डसीला, पंकज बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version