Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सिद्धेश्वरी मंदिर और क्वारब स्थित हनुमान गढ़ी में माघी खिचड़ी का आयोजन, हुआ भव्य भंडारा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सिद्धेश्वरी मंदिर ग्राम सभा देवली, विकासखण्ड हवालबाग व हनुमान गढ़ी मंदिर चौसली में सिद्धेश्वरी, हनुमान गढ़ी मंदिर समिति व धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा के तत्वावधान में पूजा के पश्चात् विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारे का आयोजन

इस दौरान सड़कों की संख्या में भक्तों ने भंडारे में पहुंच प्रसाद ग्रहण किया। पूजा अर्चना के बाद दोपहर खिचड़ी का भंडारा शुरू हुआ। वहीं विधायक मनोज तिवारी ने सिद्धेश्वरी मंदिर में टीन शेड निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की धनराशि प्रदान की। सिद्धेश्वरी मंदिर में टीन शेड निर्माण के लिए मंदिर समिति व स्थानीय लोगों ने विधायक मनोज तिवारी का आभार प्रकट किया। साथ ही जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, आनंद सिंह कनवाल ने भी सहयोग किया


किया सहयोग

इस मौके पर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए नगर के महिला, पुरुष, बच्चे, व्यापारी, कर्मचारी सहित सभी वर्गों के लोग उमड़े। भंडारे में मेयर अजय वर्मा, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, कुंदन लटवाल, अंकित पांडे, नरेंद्र बगड़वाल, गोविंद सिंह पिलख्वाल, पवन नगरकोटी, मोहित अधिकारी, दीपू तिवारी, बिट्टू थापा, अरविंद जोशी, रवि रौतेला, मनीष तिवारी राजेंद्र सिंह लटवाल, नंदन सिंह फ़र्तियाल, पान सिंह बिष्ट, सूरज वाणी, आशीष भारती, दीप चंद्र जोशी, कमलेश कनवाल समेत कई लोगों ने सहयोग दिया।

Exit mobile version