Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: धूमधाम से मनाई जाएगी महर्षि वाल्मीकि स्वामी की जयंती, नगर व जिला समिति का विस्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 3.10.2024 को भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की एक बैठक हुई। यह बैठक शेखर होटल तराई महा ऋषि वाल्मीकि स्वामी प्रांगण में हुई।

बैठक का आयोजन

जो देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के उपसचिव एवं भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज संगठन के संगठन सुरक्षा प्रभारी अमन टकवाल के संचालन में व प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेश पवार की अध्यक्षता में की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी विनय किरौला रहें।

किया गया यह तय

यह बैठक महर्षि वाल्मीकि स्वामी के प्रकट दिवस महोत्सव के उपलक्ष्य में हुई। जिसमें संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने यह तय किया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज संगठन महर्षि वाल्मीकि स्वामी की जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाएगी। साथ ही आज नगर पालिका परिषद विजय जोशी सभागार में नगर एवं जिला समिति का विस्तार किया जाएगा।

रहें मौजूद

इस मौके पर समाजसेवी विनय किरौला, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेश पवार, बालवीर वाल्मीकि, किट्टू चंदेल, राजकुमार वाल्मीकि, सूरज वाल्मीकि, विजेंद्र सूर्यवंशी, सौरभ कुमार, अमन टकवाल एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version