Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि की जयंती, नगर में निकली शोभायात्रा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में बीते कल शनिवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

नगर में निकली शोभायात्रा

साथ ही नगर पालिका सभागार में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति लगाई गई। विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने इसका अनावरण किया। इस मौके पर वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से नगर में महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई। जिस पर लोगों ने वाल्मीकि के जयकारे लगाए‌। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Exit mobile version