Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, माल रोड समेत कई मार्गों पर ‘वन-वे’ व्यवस्था लागू

अल्मोड़ा: नगर में गर्मी के सीजन और बढ़ते पर्यटन को देखते हुए प्रशासन ने यातायात प्रबंधन के लिए कमर कस ली है। शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस और प्रशासन ने 31 मार्च 2026 से नई ‘वन-वे’ (एकतरफा मार्ग) व्यवस्था लागू करने का आदेश जारी किया है। प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रमुख सड़कों पर वाहनों के आवागमन के समय और दिशा में आंशिक संशोधन किए गए हैं।

नए यातायात नियम और समय सारणी

• ​माल रोड अल्मोड़ा

• ​सुबह 08:00 बजे से रात 08:00 बजे तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।
• ​इस दौरान कोई भी चार पहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर तिराहा की ओर प्रवेश नहीं कर सकेगा।

• ​एल.आर. शाह रोड

• ​शिखर से एन.टी.डी. (NTD) की तरफ चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
• ​यहाँ वन-वे व्यवस्था सुबह 07:00 बजे से रात 09:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

• ​लिंक रोड/टैक्सी स्टैंड

• ​लिंक रोड/टैक्सी स्टैंड तिराहे से चौहानपाटा और करबला की ओर चार पहिया वाहन प्रवेश नहीं करेंगे।
• ​यह नियम सुबह 08:00 बजे से रात 08:00 बजे तक लागू रहेगा।

• ​रविवार को विशेष छूट

स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए राहत की बात यह है कि रविवार के दिन माल रोड पर वन-वे व्यवस्था लागू नहीं होगी। अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि 31 मार्च 2026 से इन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। जनता से अपील की गई है कि वे शहर को जाम मुक्त रखने में सहयोग करें और निर्धारित रूटों का ही पालन करें।

Exit mobile version