Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शिक्षा सुधार की बड़ी पहल: GIC भेटा बडौली बना क्लस्टर स्कूल, हाईटेक सुविधाओं और बस सेवा से लैस होंगे छात्र

अल्मोड़ा: जनपद के विकासखंड धौलादेवी में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता और संसाधनों को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।

प्रशासन ने उठाया यह कदम

जिस पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह के निर्देशों के बाद राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) भेटा बडौली को ‘क्लस्टर विद्यालय’ के रूप में संचालित करने का फैसला किया गया है। इसके तहत पास ही स्थित राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ध्याड़ी को भी इस क्लस्टर से जोड़ दिया गया है।‌ इस नई व्यवस्था के लागू होने से दोनों विद्यालयों के छात्रों को न केवल एक जगह एकीकृत शैक्षिक वातावरण मिलेगा, बल्कि वे दोनों स्कूलों के संसाधनों, भवनों और विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों का साझा लाभ भी उठा सकेंगे।

मिलेगा लाभ


वहीं क्लस्टर व्यवस्था से दोनों स्कूलों के शिक्षकों के अनुभव और विषय विशेषज्ञता का एक साथ उपयोग किया जाएगा। इससे अब कक्षा और विषयवार पढ़ाई अधिक सुव्यवस्थित होगी तथा हर छात्र पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जा सकेगा। पर्वतीय इलाकों में दूर-दराज से आने वाले बच्चों की आवागमन संबंधी दिक्कतों को देखते हुए उन्हें स्कूल बस/वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की गई है, ताकि दूरी और परिवहन की वजह से किसी बच्चे की पढ़ाई न छूटे। राजकीय इंटर कॉलेज भेटा बडौली के नवनिर्मित और आधुनिक कक्षा-कक्षों में ही क्लस्टर स्कूल की सभी शैक्षणिक गतिविधियां चलाई जाएंगी, जिससे उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतर इस्तेमाल हो सके। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विद्यालय परिसर में हाईटेक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल के मैदान को विकसित किया जाएगा और विज्ञान के प्रयोगात्मक अध्ययन (प्रैक्टिकल) के लिए नए उपकरण एवं सामग्री मुहैया कराई जाएगी।

Exit mobile version