Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जिला बदर होने के बाद भी अल्मोड़ा में घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सख्ती से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा द्वारा अभियुक्त अजीम अंसारी पुत्र शफीक अंसारी, निवासी मल्ला दनिया, राजपुरा, कोतवाली अल्मोड़ा के आपराधिक इतिहास एवं लगातार संदिग्ध गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए उसके विरुद्ध गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 2/3 के अंतर्गत 06 माह के लिए जिला बदर किए जाने के आदेश पारित किए गए थे। उक्त आदेशों के अनुपालन में दिनांक 17.07.2026 को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा नियमानुसार अभियुक्त के मोहल्ले में मुनादी कराई गई तथा उसे जनपद अल्मोड़ा की सीमा क्वारब से बाहर जनपद नैनीताल की सीमा तक छोड़ते हुए जिला बदर की कार्रवाई पूर्ण की गई। साथ ही अभियुक्त को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई थी कि आगामी 06 माह तक वह बिना सक्षम अनुमति के जनपद अल्मोड़ा की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। आदेशों का उल्लंघन करने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने से भी अवगत कराया गया था।
इसके बावजूद दिनांक 26.07.2026 को जिला बदर किए गए हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त अजीम अंसारी द्वारा बिना अनुमति जनपद अल्मोड़ा में प्रवेश कर जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन किया गया। सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

वैधानिक कार्यवाही

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर संख्या-75/2026 के अंतर्गत धारा 3/10 गुंडा एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम रहीं शामिल

1. उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा, चौकी प्रभारी धारानौला
2. हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह
3. कांस्टेबल कुशाल राम
4. होमगार्ड विनोद कुमार

Exit mobile version