Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस का बड़ा एक्शन: नाबालिग दौड़ा रहा था बिना नंबर की बाइक, 31,500 का कोर्ट चालान, वाहन सीज

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 26.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में एसएसआई मीना आर्या मय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नाबालिग द्वारा बिना नंबर प्लेट के मोटरसाइकिल में रेट्रो साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न लगाकर वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को सीज करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत 31,500/- रुपये की कोर्ट चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही मौके पर नाबालिग एवं उसके बड़े भाई अंश दीप की आवश्यक काउंसिलिंग कर नाबालिग को उसके बड़े भाई के सुपुर्द किया गया तथा भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न करने की सख्त हिदायत दी गई।

Exit mobile version