Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट में आरोपी की 3 गाड़ियां की कुर्क, 1 अन्य की जब्ती जारी

अल्मोड़ा: मादक पदार्थों की तस्करी के जरिए अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

पुलिस की कार्यवाही

एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए भतरौजखान और देघाट थाना पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर की चल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है।‌ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कुलदीप सिंह (निवासी ग्राम सिमलगुना उदयपुर, थाना देघाट) के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। आरोपी द्वारा नशे के अवैध कारोबार से अर्जित काली कमाई के ब्योरे पर रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी अल्मोड़ा को भेजी गई थी। जिलाधिकारी द्वारा उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम-1986 (गैंगस्टर एक्ट) के तहत संपत्ति कुर्की के आदेश जारी किए गए थे।

कुर्की की कार्रवाई

भतरौजखान थानाध्यक्ष अवनीश कुमार व देघाट थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद की संयुक्त पुलिस टीम ने 23 अगस्त 2026 को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी के तीन वाहनों को कुर्क कर लिया।
• ​मारुति टूर वी-7 (कार): UK20TA0267
• ​मारुति बलेनो (कार): UK20-1017
• ​TVS जुपिटर (स्कूटी): UK19B6214
इसके अलावा, आरोपी के एक अन्य वाहन (TVS अपाचे मोटरसाइकिल – UK19-5685) को भी जब्त करने की विधिक प्रक्रिया जारी है।

Exit mobile version