Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस का बड़ा फैसला: एल.आर. साह रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, देखें नया रूट प्लान

​अल्मोड़ा: स्कूली बच्चों के समय में हुए बदलाव को देखते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया है। पुलिस प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, एल.आर. साह रोड पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही के लिए नया समय निर्धारित किया गया है।

​चार पहिया वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

नई व्यवस्था के तहत सुबह 8:30 बजे से 9:45 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक फायर स्टेशन अल्मोड़ा से शिखर तिराहे की ओर आने वाले सभी चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

​वैकल्पिक मार्गों का होगा प्रयोग

इस प्रतिबंधित समयावधि के दौरान यातायात को जरूरत के अनुसार वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा। वहीं, निर्धारित समय के अलावा एल.आर. साह रोड पर यातायात व्यवस्था पहले की तरह ही सामान्य रूप से जारी रहेगी।

​पुलिस ने की सहयोग की अपील

अल्मोड़ा पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे स्कूली बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस नई यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा प्रतिबंधित समय में वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।

Exit mobile version