Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस की बड़ी सफलता: पुलिस टीम पर हमले और गांजा तस्करी का फरार आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार, भेजा जेल

​अल्मोड़ा: गांजा तस्करी के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर फरार हुए वांछित आरोपी को अल्मोड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की कार्यवाही

​यह मामला 9 अक्टूबर 2026 का है, जब पुलिस टीम जैनल से देघाट जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्धों को रोका गया, जिनके कब्जे से 25.240 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने पुलिस टीम पर धारदार हथियार (पातल) से अचानक हमला कर दिया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हमले के बीच तीन तस्करों को तो मौके पर ही दबोच लिया गया, लेकिन चौथा आरोपी जगदीश सिंह मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था। पुलिस टीम ने आरोपी को उधम सिंह नगर के बन्नाखेड़ा (थाना बाजपुर) क्षेत्र से दबोचा। मामले में थाना भतरौजखान में भारतीय न्याय संहिता (BNS), शस्त्र अधिनियम और NDPS एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
​
किया गिरफ्तार

​घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) चंद्रशेखर घोडके ने फरार आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 अलग-अलग टीमों का गठन किया। सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह तथा एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में टीमों ने सर्विलांस और सुरागरसी की मदद से कार्रवाई शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद 11 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी जगदीश सिंह को बन्नाखेड़ा से धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, आरोपी जगदीश सिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उस पर पूर्व में भी कोतवाली रामनगर में आबकारी अधिनियम (FIR No. 51/2017) के तहत मामला दर्ज है।
​गिरफ्तार आरोपी का विवरण व आपराधिक इतिहास

• ​नाम: जगदीश सिंह (उम्र 41 वर्ष)
• ​पिता का नाम: कश्मीर सिंह
• ​निवासी: गौवरा, थाना बाजपुर, जनपद उधमसिंह नगर
​
​पुलिस टीम

​आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने में अपर उपनिरीक्षक मोहन चन्द्रा, कांस्टेबल हरेन्द्र तोमर तथा कांस्टेबल अरविन्द चौधरी (थाना भतरौजखान) की मुख्य भूमिका रही।

Exit mobile version