Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डूबकिया वार्ड में जनसुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, जर्जर और खतरनाक बिजली के पोलों का हुआ निरीक्षण

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा क्षेत्र में जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए डूबकिया वार्ड की पार्षद अंजू बिष्ट ने एक अहम पहल की है। उन्होंने वार्ड के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर अत्यधिक क्षतिग्रस्त और खतरनाक स्थिति में पहुंच चुके बिजली के पोलों का गहन निरीक्षण किया।

किया निरीक्षण

इस निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर बिजली के खंभे पूरी तरह जर्जर और झुके हुए मिले, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। स्थानीय नागरिकों ने भी इस गंभीर समस्या से पार्षद को अवगत कराया था। जिस पर पार्षद अंजू बिष्ट ने मौके पर मौजूद जनता को आश्वस्त किया कि नागरिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड के सभी खतरनाक और जर्जर पोलों को जल्द से जल्द बदला जाएगा और क्षेत्र में नए खंभे लगाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जा रही है ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।


​रहें मौजूद

​इस स्थलीय निरीक्षण के दौरान पार्षद के साथ प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता राकेश बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता दीपांशु पांडे भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर जनहित में इस समस्या के त्वरित समाधान की मांग की है।

Exit mobile version