Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस और सर्विलांस की बड़ी सफलता, 2.50 लाख ठगने वाला भगोड़ा गिरफ्तार, 2 साल से चल रहा था फरार

अल्मोड़ा: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले और पिछले दो वर्षों से फरार शातिर अभियुक्त को अल्मोड़ा पुलिस ने अमरोहा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्यवाही

यह मामला 5 जुलाई 2024 का है, जब भतरौजखान थाना क्षेत्र के रूदबो निवासी भगत सिंह नेगी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप था कि आरोपी सुरेश सिंह नेगी ने उनके बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ₹2.50 लाख ठग लिए थे। शिकायत के आधार पर भतरौजखान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया था।‌ ठगी को अंजाम देने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। विवेचना के दौरान जब आरोपी का कोई पता नहीं चला, तो न्यायालय ने उसे फरार घोषित करते हुए कुर्की की कार्रवाई के आदेश दिए और गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया।

किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार और एसओजी/सर्विलांस प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। तकनीकी विश्लेषण और सर्विलांस की मदद से आखिरकार पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने अमरोहा रेलवे स्टेशन से 49 वर्षीय आरोपी सुरेश सिंह नेगी (निवासी- पाण्डेकोटा, रानीखेत, अल्मोड़ा) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

इस कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक करतार सिंह, अपर उपनिरीक्षक फिरोज खान और हेड कांस्टेबल देवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहें।

Exit mobile version