Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंकने वाला पुलिस गिरफ्त में, पंहुचा सलाखों के पीछे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 01.03.2026 तड़के थाना धौलछीना क्षेत्रान्तर्गत मंगलता निवासी एक व्यक्ति सुरेश सिंह चम्याल ने राजू उर्फ राजेन्द्र सिंह नेगी द्वारा उसके भाई अर्जुन सिंह, बहु दीपा देवी व भतीजा मनजीत सिंह को गाली गलौज व अपनी बन्दूक से फायर करने के संबंध में तहरीर दी गयी। जिस पर थाना धौलछीना में मु0अ0स0 03/2026 धारा-109(1)/352 BNS बनाम राजू उर्फ राजेन्द्र सिंह नेगी पंजीकृत किया गया।

पुलिस की कार्यवाही

इस मामले में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।‌ उक्त आदेश के अनुपालन में थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट मय टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश कर आज दिनांक 01.03.2026 को मंगलता उसके घर से अभियुक्त राजू उर्फ राजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी असलाह व खोखा कारतूस बरामद हुए। लाइसेंस के निरस्तीकरण करने की कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त राजू उर्फ राजेन्द्र सिंह नेगी उम्र- 55 वर्ष पुत्र दलीप सिंह, निवासी ग्राम- मंगलता धौलछीना जनपद अल्मोड़ा द्वारा बताया गया कि वह तनाव में था व क्रोधवश फायरिंग कर दी गई।
आपराधिक इतिहास
मु0अ0स0- 16/19 धारा-14 Foreigner Act

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

1. थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील कुमार बिष्ट
2. अपर उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद
3. हे0कानि0 सुरेन्द्र सिंह
4. कानि0 रवि कुमार

Exit mobile version