Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति समारोह का आयोजन, 8 बच्चों को वितरित की छात्रवृत्ति

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज 25 अगस्त 2024 को मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया।

छात्रवृत्ति समारोह का आयोजन

नगर पालिका के स्वर्गीय विजय जोशी सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें समिति की ओर से 8 बच्चों को छात्रवृत्ति वितरित की गई। इस कार्यक्रम में भैसियाछाना और हवाबाग ब्लॉक के 4- 4 बच्चों को छात्रवृत्ति का वितरण किया गया।  हवालबाग ब्लॉक के बच्चों को दूसरे वर्ष और भैसियाछाना ब्लॉक के बच्चों को पहले वर्ष छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। प्रति बच्चा 5-5 हजार रूपये की छात्रवृत्ति बच्चों को वितरित की गई। यह छात्रवृत्ति चयनित बच्चों को दो वर्ष के लिए प्रदान की जाती है।

प्रदान की छात्रवृत्ति

कार्यक्रम में भैसियाछाना ब्लॉक के पीएमश्री जीजीआईसी बाड़ेछीना की योगितिा गैड़ा,  मां आनन्दमई राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धौलछीना के सौरभ महरा, जीआईसी खाटवे की सोनी और अटल उत्कृष्ट राइका नौगांव रीठागाड़ की कोमल मेहरा को छ़ात्रवृत्ति प्रदान की गई। जबकि हवालबाग ब्लॉक के जीआईसी चौरा के मयंक बिष्ट, हरदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज पेटशाल के अमन आर्या, जीआईसी कठपुड़िया की पूर्वा कांडपाल और एडम्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा की कृतिका को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

की यह घोषणा

इस दौरान समिति से जुड़े कर्मचारी नेता चन्द्रमणी भट्ट की पत्नी तारा भट्ट ने 5 हजार रुपये बच्चों के सहयोग के लिए प्रदान किये तथा जीआईसी धौलछीना की शिक्षिका ममता उपाध्याय ने अपने पिता स्वर्गीय डीएन उपाध्याय की स्मृति में 5100 रुपये का सहयोग प्रदान करने की घोषणा की।

दिए प्रमाण पत्र

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निर्वतमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी की मौजूदगी में प्रो.सुशील जोशी,डा0 हेमंत कुमार पांडे, प्रधानाचार्य उमेश चन्द्र पांडे,डेकेयर सेंटर के अध्यक्ष हेम जोशी, अमन संस्था के प्रमुख रघु तिवारी,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार, सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रमणी भट्ट,व एआईसी के प्रबंधक सुशील कुमार जोशी ने सभी च​यनित बच्चों को छात्रवृत्ति , प्रतीक चिह्न और प्रमाण पत्र वितरित किये।

रहें मौजूद

इस मौके पर जेजे बोर्ड सदस्य नीलिमा भट्ट,दिनेश जोशी, शिक्षक तारा सिंह बिष्ट, अधिवक्ता रमा शंकर नैलवाल, शिक्षक कल्याण मनकोटी, बार एसोसिएशन की उपाध्यक्ष भावना जोशी,हरीश उप्रेती, पूरन चन्द्र पांडे, ममता बिष्ट, नीमा कांडपाल, मना खत्री, भारती पांडे, भावना पांडे, तनुजा आगरी,प्रमोद जोशी सहित सभी चयनित बच्चे, उनके अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहें।

Exit mobile version