अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में अल्मोड़ा रेडक्रॉस से प्रदेश प्रतिनिधि मनोज सनवाल को प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
मिली यह जिम्मेदारी
जिस पर अल्मोड़ा रेडक्रॉस की पूरी टीम ने प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी का आभार व्यक्त किया है। इसके अलावा मनोज सनवाल को प्रदेश रेडक्रॉस की वित्तीय समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया है। सभी रेडक्रॉस से जुड़े सदस्यों से इसके लिए मनोज सनवाल को बधाई दी। रेडक्रॉस सोसाइट के सचिव विनीत बिष्ट ने कहा कि अल्मोड़ा जिले का प्रतिनिधित्व प्रदेश में मिलने से आम जनमानस को भी लाभ मिलेगा, उन्होंने कहा कि समाज के हित के लिए जो बेहतर हो पाएगा। वो रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा करेगी और करती आई है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों तक पहुंचने का प्रयास लगातार किया जाता रहा है और आगे को भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के सात मूलभूत सिद्धांतों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और सोसाइटी की सभी मानवीय सेवाओं को संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप आगे बढ़ाया जाएगा।
जताई खुशी
रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष आशीष वर्मा ने भी मनोज सनवाल को बधाई दी और आशा व्यक्त करी कि इस दायित्व का निर्वहन वह पूरे मनोयोग से निभाएंगे और उनका लाभ पहाड़ी क्षेत्र को भी मिलेगा। हर्ष व्यक्त करने वालो में रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष आशीष वर्मा, उपाध्यक्ष भैरव गोस्वामी, सचिव विनीत बिष्ट, कोषाध्यक्ष दीप चंद्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष रेडक्रॉस प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष रेडक्रॉस किशन गुरुरानी, अमित साह, अर्जुन बिष्ट, अभिषेक जोशी, अनूप साह , हरीश कनवाल, गिरीश मल्होत्रा, डॉ जे सी दुर्गापाल, रक्षित कार्की,आदि अनेक लोग रहे।