Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल में दर्ज हुई कई बड़ी उपलब्धियां, घोषणापत्र में किए वादों को किया पूरा- कैलाश शर्मा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर आज शुक्रवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने एक प्रेस वार्ता की।

कहीं यह बात

जिसमे उन्होंने सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनावी घोषणापत्र में किए वादों को पूरा किया है। सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि समान नागरिक संहिता लागू करना है। जो सरकार का चुनाव से पहले सबसे बड़ा वादा था। सरकार ने लैंड जिहाद पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में सरकारी जमीन मुक्त कराई। प्रदेश में सशक्त भू-कानून लागू किया।

रहें मौजूद

इस मौके पर प्रेस वार्ता में नगर अध्यक्ष विनीत साह, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version