Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अवसर, युवाओं को सामाजिक सहभागिता के साथ कार्य करने की जरूरत- कुलपति


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विवि के शिक्षा संकाय में सामुदायिक कार्यशाला हुई।

विद्यार्थी जीवन में एटीट्यूड और माइंडसेट होना बहुत जरूरी- कुलपति

जिसमें कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट पंहुचे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में एटीट्यूड और माइंडसेट होना बहुत जरूरी है। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही अवसर है। बच्चों को सामाजिक सहभागिता के साथ कार्य करने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने विभाग की समस्याओं और शिक्षण प्रक्रिया का अवलोकन भी किया। साथ ही सामुदायिक कार्यशाला में बीएड व एमएड प्रशिक्षुओं द्वारा की जा रही गतिविधियों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने रचनात्मक गतिविधियों के साथ कौशल विकास शिक्षा से जोड़ने पर भी जोर दिया। और नई शिक्षा नीति का अवलोकन कर उसके अनुरूप कार्य करने के निर्देश भी दिए।

पुस्तक का विमोचन

इस अवसर पर शिक्षा संकाय की सहायक प्राध्यापक डॉ रिजवाना सिद्दीकी की पुस्तक “मेरी सोच मेरे अल्फाज” का विमोचन भी किया गया।

यह लोग रहें मौजूद

इस कार्यक्रम में कुलपति के वैयक्तिक सहायक बिपिन चन्द्र जोशी, डॉ नीलम, डॉ संगीता पवार,मनोज आर्या, सरोज जोशी,अंकित कश्यप, ललिता रावत आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version