Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में अनेकों कार्यक्रम किए गए आयोजित, क्विज प्रतियोगिता में पटेल सदन ने मारी बाजी

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय इंटर कॉलेज दडमियाँ में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के चारों सदन बोस सदन,आजाद सदन,पटेल सदन और भगत सदन के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

पटेल सदन ने हासिल किया प्रथम स्थान

जिसमें पटेल सदन के प्राची आर्या, रिचा नेगी,गरिमा गोस्वामी,विनय उपाध्याय ने प्रथम स्थान जबकि आजाद सदन के हिमानी बजेठा,मोहित गोस्वामी, विशाल गोस्वामी,हर्षिता मेहरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तृतीय सदन बोस सदन हिमांशु, दिया बजेली, जुगल किशोर,भावना बजेठा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य दीपक वर्मा ने किया।

सभी प्रतिभागियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम का संचालन मनीष पांडे, केशव दंत्त् जोशी, मनोज कुमार ने किया, स्कोरर की भूमिका करन सिंह बजेठा एव हिमाशु ने निभाई।कार्यक्रम में स्थान प्राप्त बच्चों को मेडल तथा प्रतियोगी परीक्षा हेतु पुस्तकें दी गई।

उपस्थित रहे

इस कार्यक्रम में सूर्यनाथ पाल, संजय जोशी, हेमवंती नंदन जोशी, सुरेंद्र कुमार,गिरीश लोहनी,लता तिवारी, निराला, हरीश भंडारी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version