Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित हुई मैराथन दौड़, पुलिस अधिकारी/कर्मचारी व नौजवान युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में आज दिनांक 26 जून 2025 को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत “अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग्स दिवस” के उपलक्ष्य पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

नशे‌ के दुष्परिणामों से किया आगाह

इस मौके पर रघुनाथ सिटी मॉल में सीओ द्वारा “अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग्स दिवस” के उपलक्ष्य पर उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्त अभियान के तहत जीवन में कभी नशा न करने के लिये प्रेरित करते हुए शपथ दिलायी गयी। इसके बाद सीओ द्वारा रघुनाथ सिटी मॉल से हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया गया। उन्होंने स्वयं भी दौड़ लगाकर प्रतिभाग कर रहे पुलिस जवानों व नगर के युवाओं का उत्साह वर्धन किया।मैराथन दौड़ रघुनाथ सिटी मॉल से आकाशवाणी, करबला, दुगालखोला होते हुए पुलिस लाइन में संपन्न हुई।

मैराथन दौड़ में महिला और पुरुष वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सीओ अल्मोड़ा द्वारा पुरस्कृत किया गया।

महिला वर्ग
1. प्रथम- निकिता कन्याल
2. द्वितीय- रश्मि आर्या
3. तृतीय-  लता आर्या

पुरुष वर्ग
1. प्रथम-  धीरज सिंह बिष्ट
2. द्वितीय- हर्षित जोशी
3. तृतीय-  नितेश सिंह जीना

Exit mobile version