Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 10 दिसंबर को शारदा पब्लिक स्कूल की ओर से होगा मैराथन का आयोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की ओर से मैराथन 2023 का आयोजन किया जा रहा है।

मैराथन का आयोजन

मैराथन का आयोजन 10 दिसम्बर रविवार को किया जाएगा। इस मैराथन में इच्छुक प्रतिभागी प्रतिभाग कर सकते हैं। शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने बताया कि इस मैराथन में अलग अलग कैटेगरी में कोई भी प्रतिभाग कर सकता है। इस दौड़ की थीम “Empower Minds, Enrich Earth: Run for Mental and Environmental Awareness!” है। मन को सशक्त बनाएं, पृथ्वी को समृद्ध करें: मानसिक और पर्यावरण जागरूकता के लिए दौड़ें।

Exit mobile version