Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीपावली पर्व को देखते हुए रविवार को भी खुले रहेंगे बाजार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दीपावली पर्व का त्योहार आ गया है। दीपावली पर्व को देखते हुए इस बार रविवार 12 नवंबर को अल्मोड़ा बाजार खुला रहेगा।

रविवार को खुलेगा बाजार

इस संबंध में गुरुवार को नगर व्यापार मंडल की बैठक में पदाधिकारियों ने रविवार को बाजार खुले रहने का निर्णय लिया है। जिस पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि दीपावली पर्व और आम जनता व व्यापारी हित को देखते हुए इस रविवार को भी अल्मोड़ा बाजार खोले रखने का निर्णय लिया गया है।

Exit mobile version