Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मायके आई विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाए यह आरोप

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा (रानीखेत) में ताड़ीखेत के अमयाड़ी में एक विवाहिता का फंदे से शव लटका मिला।

फंदे से लटकी विवाहिता

मिली जानकारी के अनुसार द्वाराहाट के धरमगांव निवासी तारा जोशी (31) का विवाह छह साल पूर्व मनोज जोशी के साथ हुआ था। बीते 19 मई को वह मायके आई थी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह जब मायके वाले उसके कमरे के बाहर पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। जब दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो महिला फंदे से लटकी मिली।  जिसके बाद राजस्व पुलिस को सूचना दी गई।

केस दर्ज

जानकारी के अनुसार बहन की मौत पर भाई नवनीत पांडे ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। बताया कि लंबे समय से पति, सास, ननद और बहनोई दहेज की मांग कर उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। उसके साथ मारपीट कर उसे घर से भगा दिया और वह मायके आ गई। यहां भी वह मानसिक तनाव से जूझ रही थी। राजस्व पुलिस ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रहीं हैं।

Exit mobile version