Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शहीद दिवस आज, देश के स्वतन्त्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को किया याद, दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज शहीद दिवस पर एसएसपी देवेन्द्र पींचा व पुलिस बल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के अवसर पर मनाई गई।

श्रद्धांजलि अर्पित की

इस अवसर पर भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जनपद के पुलिस लाइन, थाना/चौकी व फायर स्टेशनों में भी शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Exit mobile version