Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी, 3 घायल


अल्मोड़ा जिले के सल्ट में मानिला के सदरा के पास एक मारूति अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। जिससे इस दुर्घटना में 3 लोग घायल हो गये।

खराब मार्ग होने के कारण हुआ हादसा-

जानकारी के अनुसार डोडियाल-भिकियासैंण मोटर मार्ग के पास सदरा में गुरुवार की सुबह मारूति वाहन संख्या यूके 19 3354 पैसिया से अल्मोड़ा की ओर जा रही थी। तभी अचानक सदरा क्षेत्र के पास खराब मार्ग के कारण कार रपटकर सड़क के नीचे खेत पर गिर गयी। जिसमें कार में सवार 3 लोग घायल हो गये। जिन्हें स्थानीय लोगों ने कार से निकाला और नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी-

जहां इन घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद इन्हें छुट्टी दे दी गई है। 

Exit mobile version