Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शॉर्ट सर्किट से ड्रीम ब्यूटी पार्लर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक​


अल्मोड़ा: अल्मोड़ाक्षेत्र में आज तड़के एक दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। दुगालखोला स्थित ‘ड्रीम ब्यूटी पार्लर’ में सुबह लगभग 4:00 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

आग से नुकसान

मिली जानकारी के अनुसार सुबह दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय निवासियों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत और सूझबूझ के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि लोगों ने समय रहते तत्परता दिखाई, जिससे आग को आसपास की अन्य दुकानों और रिहायशी इलाके में फैलने से रोक लिया गया। इस अग्निकांड में ब्यूटी पार्लर की संचालिका ममता बिष्ट को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पार्लर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुका है। इस हादसे में पार्लर के अंदर रखा कीमती फर्नीचर, महंगी कॉस्मेटिक सामग्री और अन्य उपकरण पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए हैं। पीड़ित पक्ष द्वारा नुकसान के आकलन के बाद मुआवजे की मांग की जा रही है।

Exit mobile version