Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी सवारियों से भरी मैक्स, सात लोग घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में बीते कल शुक्रवार को रानीखेत सवारी लेकर जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर द्वारसों के पास सड़क पर पलट गई।

सड़क पर पलटा वाहन

मिली जानकारी के अनुसार वाहन संख्या यूए- 01-6589 सुबह 10 बजे अल्मोड़ा से रानीखेत के लिए जा रहीं थी। वाहन में चालक के अलावा कुल 10 यात्री सवार थे। तभी द्वारसों के पास मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर रोड पर पलट गई। इस हादसे में सात लोग मामूली रूप से घायल हो गये। घटना दोपहर लगभग 12 बजे हुई। जिसके बाद यात्रियों ने 112 पर घटना की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार वजह चालक का शराब के नशे में तेज रफ्तार से वाहन चलाना बताया जा रहा है। जिस पर चालक पर कार्रवाई की मांग की। चालक फरार है। तलाश की जा रहीं हैं।

Exit mobile version