Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विवेकानंद पुरी वार्ड के भ्रमण पर पंहुचे मेयर अजय वर्मा, वार्ड वासियों ने ब्राईट एंड कानॅर के सौंदर्यीकरण, हैरिटेज भवन बनाने संबंधी रखें विभिन्न मु्द्दे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मेयर अजय वर्मा के द्वारा पार्षद विवेकानंद पुरी व वार्ड वासियों के आमन्त्रण पर विवेकानंद पुरी वार्ड का भ्रमण किया गया।

किया गया भ्रमण

इस मौके में पानी की निकासी से लेकर ब्राईट एंड कानॅर के सौंदर्यीकरण, हैरिटेज भवन बनाने आदि विभिन्न मुद्दो को मेयर के समक्ष रखा गया। जिस पर मेयर‌ द्वारा उच्च प्रशासनिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विभागों सहित नगर निगम की तकनीकी व प्रशासनिक टीम को समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश दिए।

Exit mobile version