Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मीट/मांस विक्रेता अपनी दुकानों में साफ सफाई का रखें खास ध्यान, दिशा निर्देशो का करें पालन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 21/01/2024  को थानाध्यक्ष चौखुटिया श्री जसविंदर सिंह द्वारा स्थानीय बाजार के मीट/मांस विक्रेताओं के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया।
    
दुकान में रखें साफ-सफाई

जिसमें स्थानीय मीट/मांस विक्रेताओं को खाद्य विभाग द्वारा जारी किये गये मानकों एवं  समय-समय पर प्रशासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन करने की उचित हिदायत दी गई । इसके अतिरिक्त दुकान में साफ-सफाई आदि का विशेष ध्यान रखते हुए दुकान संचालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
    
इन नंबरों की दी जानकारी

वर्तमान में प्रचलित सड़क सुरक्षा माह के तहत सभी को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया तथा साईबर अपराध, नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक करते हुए हेल्प लाईन नंबरों की भी जानकारी दी गई।

Exit mobile version