अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का जागरूकता का अभियान जारी है।
पुलिस ने किया जागरूक
इसी क्रम में थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी के नेतृत्व में दिनांक 11.02.2025 को पुलिस टीम द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत बाड़ेछीना तिराहे पर वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण के लिये चिकित्सकों के साथ मेडिकल कैम्प का आयोजन कराया गया, जिसमें चिकित्सकीय टीम द्वारा वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण कराने व यातायात नियमों, उत्तराखण्ड पुलिस एप व ट्रैफिक आई आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी।