Site icon Khabribox

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को मिले नए प्राचार्य, डॉ. जीएस तितियाल संभालेंगे कमान, डॉ. सीपी भैसोड़ा को राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर की मिली जिम्मेदारी

अल्मोड़ा: उत्तराखंड शासन ने राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों के तबादले किए हैं, जिसके तहत अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में नए प्राचार्य की नियुक्ति कर दी गई है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

मिली जानकारी के अनुसार अब डॉ. जीएस तितियाल अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य होंगे, जो इससे पहले हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में इसी पद पर कार्यरत थे। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिलने के बाद जुलाई 2021 से ही डॉ. सीपी भैसोड़ा यहां प्राचार्य के रूप में सेवाएं दे रहे थे। पांच साल से अधिक समय तक अल्मोड़ा में रहने के बाद शासन ने उनका स्थानांतरण कर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की कमान अब डॉ. जीएस तितियाल को सौंपी गई है। इससे पहले वह हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

Exit mobile version