अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में स्टाइपेंड बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (मेडिकल कॉलेज) के एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों ने आज सोमवार को पूर्ण कार्यबहिष्कार करते हुए अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।
की यह मांग
जिस पर एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर लंबे समय से अपने मासिक स्टाइपेंड को 17 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग कर रहे हैं। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि वर्तमान में मिल रहा स्टाइपेंड उनकी मेहनत और बढ़ती महंगाई के हिसाब से बेहद कम है। अन्य राज्यों के मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न को इससे कहीं अधिक भत्ता दिया जा रहा है।
दी चेतावनी
साथ ही प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि शासन और प्रशासन ने जल्द उनकी न्यायसंगत मांगों का समाधान नहीं किया, तो वे आंदोलन को और उग्र करने के लिए बाध्य होंगे।
मरीज हुए परेशान
डॉक्टरों की हड़ताल के कारण बेस अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था चरमरा गई और दूर-दराज से आए मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रहें उपस्थित
प्रदर्शन करने वालों में डॉ. फैयाज आलम, डॉ. आदित्य धामी, डॉ. आकाश, डॉ. गुंजन, डॉ. फलक, डॉ. ध्रुव, डॉ. गंगोत्री और डॉ. दीपाली सहित कई इंटर्न डॉक्टर उपस्थित रहे।