Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज को मिली सत्र 2026 की मान्यता; 04 नए विशेषज्ञों ने संभाला कार्यभार​

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने कॉलेज को शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए नए एमबीबीएस बैच की मान्यता प्रदान कर दी है।

चार चिकित्सकों की तैनाती

मिली जानकारी के अनुसार इस महत्वपूर्ण जानकारी की पुष्टि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने की है। साथ ही बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में मेडिकल कॉलेज में छह डॉक्टरों का स्थानांतरण किया गया था। इसी क्रम में शुक्रवार को चार डॉक्टरों ने अपने-अपने विभागों में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जिसमें
• ​स्त्री एवं प्रसूति विभाग: डॉ. वंदना सिंह
• ​नेत्र रोग विभाग: डॉ. सुशील ओझा
• ​हड्डी रोग विभाग: प्रोफेसर डॉ. पंकज सिंह
• ​कम्युनिटी मेडिसिन: डॉ. सुनील

Exit mobile version