अल्मोड़ा: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। शासन की ओर से पिछले दिनों आयोजित साक्षात्कार का परिणाम जारी कर दिया गया है।
परिणाम घोषित
जिसके तहत कॉलेज को चार नए डॉक्टर (सहायक प्राध्यापक) और नौ मेडिकल ऑफिसर मिलने जा रहे हैं। जल्द ही इन सभी की कॉलेज में तैनाती होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में विभिन्न विभागों के अंतर्गत प्रोफेसर के 11, एसोसिएट प्रोफेसर के 35, असिस्टेंट प्रोफेसर के 25 तथा मेडिकल ऑफिसर के पदों पर संविदा आधारित तैनाती के लिए गत 7 अक्टूबर को साक्षात्कार कराए गए थे। जारी परिणाम के तहत-
• असिस्टेंट प्रोफेसर: फिजियोलॉजी, पैथोलॉजी, रेडियोथेरेपी और इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में एक-एक यानी कुल 4 डॉक्टरों का चयन हुआ है।
• मेडिकल ऑफिसर: कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर के 4, लेडी मेडिकल ऑफिसर के 2 और सामान्य मेडिकल ऑफिसर के 3 पदों पर चयन किया गया है।