अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा को कई नए उपकरण और मशीनों की सौगात मिलेगी
यह मशीनें होंगी स्थापित
जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में डिजिटल लाइब्रेरी, आक्सीजन बूस्टर प्लांट के साथ ही रेडियोलॉजी विभाग में प्लोस्कोपी मशीन, दंत विभाग में सीबीसीटी एवं रिस्पेरेटरी मेडिसिन विभाग में डीएलसीओ के उपकरण स्थापित होंगे। जिससे कॉलेज की सुविधाओं में इजाफा होगा। इसके अलावा मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को सीखने और सिखाने में भी काफी मदद मिलेगी और मरीजों को भी लाभ मिलेगा।