Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के इतने पदों पर होगी भर्ती, इतने मई को होगा वॉक-इन-इंटरव्यू


अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रिक्त चल रहे फैकल्टी पदों को भरने के लिए एक बार फिर से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है।

होगा साक्षात्कार

इस संबंध में कॉलेज प्रशासन की ओर से अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नई विज्ञप्ति जारी की गई है। इसके तहत आगामी 7 मई को वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 7 मई को मेडिकल कॉलेज स्थित प्राचार्य भवन (प्रिंसिपल ऑफिस) में आयोजित होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कुल 73 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
• ​प्रोफेसर: 08 पद
• ​एसोसिएट प्रोफेसर: 40 पद
• ​असिस्टेंट प्रोफेसर: 25 पद

Exit mobile version