Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जवानों के लिये लगा चिकित्सा परामर्श शिविर, दिए स्वस्थ रहने के टिप्स

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 29/10/2024 को थाना देघाट व थाना भतरौजखान में स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम द्वारा चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया गया।

शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का रखें खास ध्यान

जिसमें चिकित्सकों द्वारा पुलिस जवानों को तनाव से उबरने व विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिये आवश्यक परामर्श दिया गया। इसके अलावा सभी जवानों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिये जागरुक किया और स्वस्थ रहने के आवश्यक टिप्स भी दियें।

Exit mobile version