Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक ने पद से दिया त्याग पत्र, बताई वजह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज (एएमसी) के अधीन बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अशोक कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

कार्य का बोझ बताया त्याग पत्र का मुख्य कारण

मिली जानकारी के अनुसार इसकी वजह भी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने कार्य के बोझ को त्याग पत्र का मुख्य कारण बताया। त्याग पत्र में उन्होंने काम अधिक होने से मरीजों को नहीं देख पाने की वजह बताई है। इस संबंध में प्रो. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य मेडिकल कालेज ने बताया कि एमएस ने त्यागपत्र दे दिया है। एमएस पद पर रहते हुए वह मरीज नहीं देख पा रहे थे। इसके चलते उन्होंने त्याग पत्र दिया है।

नए एमएस की नियुक्ति की तैयारी शुरू

जिसके बाद अब चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अशोक कुमार के त्याग पत्र के बाद अब काॅलेज प्रशासन ने नए एमएस की नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी है।

Exit mobile version