Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आगामी 7-8- सितम्बर को सक्षम उत्तराखण्ड के प्रशिक्षण वर्ग हेतु हुई बैठक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोडा जिला पंचायत परिसर में सक्षम उत्तराखण्ड की बैठक प्रान्तीय अध्यक्ष ललित पन्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

दी यह जानकारी

बैठक का शुभारम्भ प्रान्तीय सह-सचिव भुवन गुणवन्त ने संगठना सूक्तम् पढकर किया। महत्वपूर्ण बैठक में आगामी 7 एवम् 8 सितम्बर को होने प्रशिक्षण वर्ग को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने हेतु विस्तृत चर्चा हुई। प्रान्तीय अध्यक्ष ने उपस्तिथ गणमान्य जनो को सक्षम के  उद्देश्य एवम् कार्यप्रणाली  के बारे में विस्तृत जानकारि‌याँ  दी, उन्होंने बताया कि सस्य दिव्यांगों के हितार्थ कार्यरत राष्ट्र‌व्यापी सामाजिक संगठन है जिसकी स्थापना वर्ष 2008 में हुई, इसका मुख्यालय नागपुर में है।

विभिन्न प्रकोष्ठों एवम् आयमो के बारे में विस्तार से बताया

नागपुर प्रान्तीय सरक्षक डा० ललित मोहन उप्रेती ने अपने उद्‌बोधन में सक्षम विभिन्न प्रकोष्ठों एवम् आयमो के बारे में विस्तार से बताया। विभिन्न सामाजिक संगठनो आये सामाजिक कार्यकताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये। स्वम् सक्षम द्वारा दिव्यांग हितो में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

सौंपा दायित्व

इस अवसर प्रशिक्षण वर्ग की तैयार हेतु दीप चन्द्र पाण्डे, कमला जोशी, लावण्य पन्त, विनय किरोला, सुमित नज्जोन, दिव्यांश रावत , मजू पन्त, पुष्पा भण्डारी, भुवन चन्द जोशी, विशाल जोशी को सयोजक मण्डल का दायित्व सौंपा गया। बैठक का संचालन महेश चन्द्र  पन्त, जिला -अध्यक्ष उधमसिंहनगर ने किया बैठक का समापन कल्याण मंत्र से किया गया।

Exit mobile version