Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आगामी त्योहारों के दृष्टिगत हुई बैठक, शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है ‌ थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह द्वारा दशहरा, वाल्मीकि जयंती आदि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

दी यह जानकारी

थानाध्यक्ष द्वारा उपस्थित स्थानीय व्यापारियों व क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों से आगामी पर्वो को आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण माहौल में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखते हुए मनाने हेतु अपील की गई तथा अराजक तत्वों व सदिग्ध गतिविधियों की सूचना स्थानीय पुलिस को देने हेतु बताया।

Exit mobile version