Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की हुई बैठक, पेयजल समस्या पर कहीं यह बात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में विजयपुर पाटिया में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की एक बैठक आयोजित हुई।

जल्द समस्या के समाधान की मांग

इस बैठक में विभिन्न समस्याओं पर सदस्यों ने चर्चा की। जिसमें सदस्यों ने क्षत्रिय समाज के इतिहास, परंपराओं पर चर्चा की। साथ ही समस्याओं पर भी सदस्यों ने अपनी बात रखी। बैठक में कहा कि गैस गोदाम सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसे मानकों के मुताबिक करने की जरूरत है। रैलापानी में पेयजल की समस्याओं से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। जिस पर सदस्यों ने क्षेत्र में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति करने की मांग की।

रहें मौजूद

इस मौके पर जमन सिंह देवड़ी, लक्ष्मण सिंह बोरा, डॉ. एसएस पथनी, आनंद सिंह सत्याल, हयात सिंह गैड़ा, लाल सिंह मेहता, हयात सिंह बिष्ट, चंद्र शेखर सिराड़ी, आरएस बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version