Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा की हुई बैठक, दीप सिंह डांगी‌ को मिली मुख्य चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल रविवार को जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा की प्रथम बैठक जोशजु होटल के सभागार में आयोजित की गई।

व्यापारी और संगठन हित में सभी 32 इकाइयों के पुनर्गठन की बात कही

जिसमें सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुर्रानी द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही संगठन के आगमी कार्यों के लिए रूप रेखा तैयार की गई। संचालन जिला मंत्री अमन नज्जोन ने किया। जिस पर जिलाध्यक्ष सुशील साह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी, और व्यापारी और संगठन हित में सभी 32 इकाइयों के पुनर्गठन की बात कही। साथ ही शीघ्र ही सभी इकाइयों का भ्रमण करके सभी का गठन नए सिरे से किया जाएगा। सभी इकाइयों में व्यापारियों की सदस्यता कराई जाएगी।

संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन के कोष को भी बढ़ाने पर हुई चर्चा

जिला व्यापार मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से दीप सिंह डांगी को मुख्य चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई। सभी ने इस पर हर्ष व्यक्त किया। नगर में चुनाव को देखते हुए अगली बैठक में‌सदस्यता अभियान की टीम का गठन किया जाएगा। जिनके द्वारा सदस्यता कराई जाएगी। संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन के कोष को भी बढ़ाने पर चर्चा हुई। यह भी तय हुआ की व्यापार मंडल भवन का कार्य पूरा कराकर अगली बैठक व्यापार मंडल भवन में की जायेगी।

बैठक में रहें उपस्थित

आज की बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में मोहन कनवाल,दीपक वर्मा, शहजाद कश्मीरी, जगमोहन अग्रवाल, राकेश तिवारी, दीप लाल साह, सुनील कर्नाटक, ललित कार्की, रंजन गुप्ता, अतुल पांडे, परवेश कुरेशी, प्रकाश बिष्ट,वकुल साह, प्रताप कनवाल , राजेंद्र प्रसाद, प्रतेष पांडे, कार्तिक साह, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version