अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की एक मीटिंग आज 07 फरवरी 2025 को नन्दादेवी स्थित कार्यालय हुई।
बैठक का आयोजन
जिसमें शहर की समस्याओं के बारे में चर्चा हुई। साथ ही सैनिकों ने मेयर तथा पार्षदों के शपथ ग्रहण के उपलक्ष्य में खुशी जाहिर की है। कहा कि आशा करते है कि नई कार्यकारिणी शहर की समस्याओं का समय से निराकरण करेगी। हम पूर्व सैनिक को शुभकामनाएं देते है तथा उनकी उज्जवल कामना करते है।
पूर्व सैनिकों की तरफ से कुछ बातें रखी गई
✅✅जल संस्थान को पानी के मीटर लगाने चाहिए। जिससे आम जनता को राहत मिले।
✅✅शहर में बन्दरों के आतंक से निजात दिलाई जाय इनके काटने से समस्या बनती जा रही है।
✅✅लाला बाजार में सुबह के समय में मजदूरों का जगह जगह जमवाड़ा लगने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी होती है। इनके लिए कही अलग जगह का चुनाव हो।
रहें मौजूद
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष, केशव दत्त पांडेय, पी.जी. गोस्वामी, रघुवीर सिह सांगा, नरेन्द्र कुमार, विनोद गिरी, सुरेन्द लाल टम्टा, मोहन जोशी, प्रकाश सिंह बोरा, कै. त्रिलोक सिंह, कै. महेंद्र सिंह, हरीश बिष्ट आदि समेत कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।