Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व सैनिकों की हुई बैठक, पाइप लाइनों की मरम्मत, गड्ढे मुक्त सड़क समेत उठाए यह मुद्दे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 09 मार्च 2026 को अखिल भारतीय सेवा परिषद के पूर्व सैनिको की मासिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन

यह बैठक नंदा देवी मन्दिर परिसर में हुई। जिसमे दूर दराज से आये पूर्व सैनिको ने भाग लिया। जिसमे पूर्व सैनिको की समस्याओं का समाधान व जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही पूर्व सैनिकों द्वारा नगर से संबंधित सुझाव दिए गए।
📌📌नगर में बंदरों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बन्दर, बच्चे, महिलाओ को काट रहे है। जिनसे निजात दिलाई जाए।
📌📌नगर क्षेत्र में गर्मी को ध्यान में रखते हुए जल संस्थान द्वारा लीकेज पाइप लाईन की मरम्मत की जाय।
📌📌पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान सराहनीय है।
📌📌नगर क्षेत्रों के सड़‌को को गड्ढा मुक्त किया जाए, जिससे सड़क दुघर्टना न हो।

रहें मौजूद

इस मासिक बैठक में अध्यक्ष केशव दत्त पांडेय, पी.जी. गोस्वामी, रघुवीर सिह सांगा, नरेन्द्र कुमार, विनोद गिरी, सुरेन्द लाल टम्टा, मोहन जोशी, प्रकाश सिंह बोरा, कै. त्रिलोक सिंह, कै. महेंद्र सिंह, हरीश बिष्ट आदि समेत कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Exit mobile version