अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की आज 07 मई 2025 को एक मासिक बैठक नन्दादेवी स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में दूर दराज से पूर्व सैनिक पंहुचे। जिसमे उच्च मुख्यालयों से आए हुए पत्रों को सुनाया गया।
पूर्व सैनिकों की तरफ से कुछ सुझाव रखें गये
✅✅’ऑपरेशन सिंदूर’ के सफल आयोजन पर पूर्व सैनिकों ने खुशी जताई। कहा सभी पूर्व सैनिक देश के साथ है और अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार है।
✅✅ अल्मोड़ा नगर निगम में कार्यरत राज मिस्त्री, मजदूर, प्लंबर आदि की मजदूरी निर्धारित की जाए, जिससे यह मनमानी न करें।
✅✅ लाला बाजार में सुबह के समय में मजदूरों का जगह जगह जमवाड़ा लगने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी होती है। इनके लिए कही अलग जगह का चुनाव हो।
✅✅ अल्मोड़ा नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी लोगों का सख्ती के साथ सत्यापन करना चाहिए।
रहें मौजूद
इस मासिक बैठक में अध्यक्ष, केशव दत्त पांडेय, पी.जी. गोस्वामी, रघुवीर सिह सांगा, नरेन्द्र कुमार, विनोद गिरी, सुरेन्द लाल टम्टा, मोहन जोशी, प्रकाश सिंह बोरा, कै. त्रिलोक सिंह, कै. महेंद्र सिंह, हरीश बिष्ट आदि समेत कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।