Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण संगठन की हुई बैठक, की यह मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के नगर के एक होटल में शुक्रवार को पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण संगठन की त्रिमासिक बैठक आयोजित हुई।

संगठनात्मक गतिविधियों की दी जानकारी

इस बैठक में सदस्यों के बीच देहरादून में कल्याणकारी बोर्ड के गठन, अल्मोड़ा और कोटद्वार में कार्यालय खोलने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही सरकार से हल्द्वानी में सीजीएचएस की सुविधा शुरू करने की मांग की।

बैठक में रहें मौजूद

इस मौके पर हर्षवर्धन बौधरी, आरपी जोशी, दिवान सिंह बिष्ट, भीम सिंह, डूगर सिंह परिहार, रूप सिंह बिष्ट, गंगा सिंह बिष्ट, जीसी पंत, हरीश सिंह, हिम्मत सिंह, चतुर सिंह, किशन सिंह बिष्ट, राम सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version