Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जल निगम, जल संस्थान मजदूर यूनियन शाखा की बैठक, नई कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जल निगम, जल संस्थान मजदूर यूनियन शाखा अल्मोड़ा की बीते कल मंगलवार को बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में यूनियन की तमाम समस्याओं पर चर्चा करते हुए विभिन्न मांगों पर प्रस्ताव पारित किये गये।

नई कार्यकारिणी का विस्तार

इस बैठक में नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें, सर्वसम्मति से दिनेश चंद्र को जनपद अध्यक्ष और कृपाल बोरा को सचिव चुना गया। कार्यकारिणी के चुनाव में शाखा अध्यक्ष में हरीश सतवाल, सचिव में देवेंद्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र मेहरा, संरक्षक में पान सिंह नेगी, उपसचिव अर्जुन सिंह, कोषाध्यक्ष में आशा जोशी, संगठन मंत्री में किशन सिंह और प्रचार मंत्री में मोहन पांडे को चुना गया।

Exit mobile version