Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पर्वतीय सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की हुई बैठक, देवभूमि नगर उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय साह रिक्खू का माल्यार्पण-मिष्ठान के साथ किया स्वागत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज 16 मार्च 2024 को पर्वतीय सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के पूर्व कार्यक्रम के तहत नंदा देवी गीता भवन में बैठक आहूत की गई।

नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष संजय साह(rikkhu) का किया स्वागत

इस बैठक में सर्वप्रथम देवभूमि व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष संजय साह(rikkhu) का डीलर एवं संगठन के पदाधिकारी ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ व्यापारी दिनेश गोयल ने कहा कि जिस तरह से पूर्व में नगर व्यापार मंडल के अपने कार्यकाल में उनके द्वारा व्यापारी हेतु की रक्षा की गई। इस तरह से आज जब अपने व्यापारियों के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं तो मुझे ऐसा लगता है कि उनके द्वारा सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुख तकलीफ परेशानी को भी मिलकर वह दूर करने का प्रयास करेंगे ।

डीलरों के खातों में डाली जाए धनराशि

कहा कि 11 माह का मुक्त राशन जो अभी तक सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं के द्वारा बांटा गया है। उसका ₹1 भी अभी डीलरों के अकाउंट पर नहीं आया है, जबकि विभाग के द्वारा कहा गया है कि चार माह की धनराशि सरकार के द्वारा मुक्त कर दी गई है किंतु अभी तक डीलरों के खातों में ₹1 भी नहीं आया है। विभाग को जल्दी ही डीलरों के खातों में चार माह का पैसा डालना चाहिए। जिससे कि आने वाले होली के त्यौहार को सभी डीलर अच्छी तरह अपने परिवार के साथ मना सके। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता के जिला महामंत्री केसर सिंह खन्नी ने कहा कि नवनिर्वाचित देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष को पुराना बहुत बड़ा अनुभव है और मुझे विश्वास है कि वह व्यापारियों के साथ-साथ सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं के हितों की भी रक्षा करेंगे।

सस्ता गल्ला विक्रेताओं के डीलरों के लिए करेंगे संघर्ष

इसके उपरांत बैठक में सभी डीलरों के द्वारा नवीन राशि अध्यक्ष को माल्या अर्पण करके स्वागत किया गया‌। इसके उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि मेरे द्वारा सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं के डीलरों के लिए संघर्ष किया जाएगा। उसमें में पीछे नहीं हटूंगा। उनके साथ उनके दुख तकलीफ परेशानी में कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा।

बैठक में रहें उपस्थित

बैठक में दिनेश गोयल, केसर सिंह खन्नी, अभय साह, सुरेश डालाकोटी, विपिन तिवारी, नारायण सिंह, प्रकाश भट्ट, दीपक शाह, आनंद सिंह
कनवाल, राजेंद्र सिंह लटवाल, प्रमोद पवार, नवीन सुयाल, संदीप नंदा, इंदिरा दसीला, भोपाल सिंह, गणेश दत्त, राजेंद्र सिंह मेहता, पंकज कपिल, मनोज वर्मा, लीला साह आदि उपस्थित रहें। बैठक का संचालन जिला महामंत्री केसर सिंह खन्नी ने किया। अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी दिनेश गोयल ने की।  

Exit mobile version