अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 08-02-2024 को नेहरु युवा केन्द्र अल्मोड़ा के नए वॉयलिंटर की बैठक की गई।
कार्यों के बारे में कराया अवगत, हुई चर्चा
जिसमें जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी द्वारा नेहरू युवा केन्द्र अल्मोड़ा के कार्यों के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही 10 फरवरी को होने वाले दीदी भूली आजीविका महोत्सव के आयोजन की चर्चा की गई।
यह लोग हुए शामिल
जिसमे महेंद्र सिंह महरा, आरुषि बिष्ट, रविंद्र, कमल टम्टा, भावना बिष्ट, पूजा बिष्ट, पिंकी आर्या,संजना आगरी, विवेक सुयाल, करन, अक्षय, महेश, आदि लोग शामिल हुए।