Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ग्राम प्रहरियों की मीटिंग, दिए यह आवश्यक निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक- 16.02.2024 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामों में नियुक्त ग्राम प्रहरियों की मीटिंग आयोजित की गयी। थानाध्यक्ष सोमेश्वर द्वारा सभी ग्राम प्रहरियों से उनके गांव के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी व आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सभी ग्राम चौकीदारों को सक्रिय/सतर्क रहते हुए निर्वाचन ड्यूटी के लिए तैयार रहने तथा गांव की अवैध गतिविधियों/आपराधिक घटनाओं की सूचना तत्काल थाना पुलिस को देने हेतु कहा गया।

दी यह जानकारी
 
इस दौरान थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रहरियों को बताया कि अपराधों की रोकथाम में ग्राम प्रहरी की भूमिका काफी अहम होती है। ग्राम प्रहरी को गांव की प्रत्येक गतिविधि की जानकारी होनी चाहिए यदि ग्राम प्रहरी द्वारा गांव की छोटी-बड़ी घटनाओं की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी जाती है तो पुलिस द्वारा उनमें कार्यवाही कर अप्रिय घटनाओं को रोका जायेगा।

Exit mobile version